कार से घसीटकर युवती की मौत मामले में नया खुलासा, स्कूटी पर एक थी एक और लड़की

Sultanpuri Case (1)

CCTV फुटेज में दोनों युवतियों को स्कूटी पर बैठते हुए देखा जा सकता है

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली में 23 वर्षीय लड़की की मौत मामले में नई जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि घटना की रात उसके साथ एक और लड़की थी. यह दावा पुलिस ने जांच में हासिल की जानकारी के आधार पर किया है.

पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगी है जिसमें मृतका और उसकी सहेली को स्कूटी पर बैठते हुए देखा जा सकता है. एक्सीडेंट के बाद, मृतका की सहेली मौके से भाग निकली थी. एक्सीडेंट में इस लड़की को भी चोटें आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस लड़की की पहचान कर ली है और उसका बयान भी रिकॉर्ड कर लिया है. इस लड़की का बयान अभियोजन पक्ष के लिए अहम होगा.

सोमवार रात विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह ने भी घटना स्थल का दौरा किया.

सिंह रात 12 बजे अपराध स्थल पर पहुंची. उनके साथ पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ईओडब्ल्यू जितेंद्र कुमार मीणा और अन्य पुलिस अफसर थे. उन्होंने 12 किमी लंबे उस रूट का निरीक्षण किया जिस पर से कार सवार युवक युवती का शव कार से घसीटते ले गए थे. इस घटना में लड़की की दर्दनाक मौत हो गई थी.

वही केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने मामले में एक जांच समिति गठित की है. MHA ने सिंह को समिति का प्रमुख बनाया है. वह मंगलवार शाम तक गृह मंत्रालय को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपेंगी.

सोमवार को डॉक्टरों के एक बोर्ड ने मृतक का पोस्टमॉर्टम किया. बोर्ड में तीन डॉक्टर शामिल थे. वो बुधवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौपेंगे.

एफएसएल की दो टीमों ने भी मौके का दौरा किया और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए. एफएसएल टीम ने पीड़िता की स्कूटी और आरोपी की बलेनो कार से भी सैंपल लिए.

हादसे के समय पीड़िता स्कूटी चला रही थी. कहा जा रहा है कि वह बलेनो कार में फंस गई थी. कार उसे 12 किमी तक घसीटती ले गई जिससे उसकी मौत हो गई. रविवार तड़के कंझावला में उसका नग्न शव मिला. पुलिस ने कार सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वे फिलहाल तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!