यूपी: न्यू ईयर की पार्टी में हंगामा, महिलाओं के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश, विरोध करने पर जमकर मारपीट

Brawl at new year party greater noida (1)
The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में नए साल की पार्टी के दौरान उस वक्त बड़ा बवाल हो गया जब कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है.

खबरों के मुताबिक, गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में शनिवार की रात पुरुषों का एक समूह नए साल की पार्टी में दो महिलाओं के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद उनके पतियों और आरोपियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

इसके बाद आरोपितों ने दोनों युवकों को खींच लिया और उनकी जमकर पिटाई की. बीच-बचाव की कोशिश करने वाले कुछ अन्य निवासियों और सुरक्षा गार्डों को भी चोटें आई है.

सोसायटी के एक निवासी ने कहा कि पुरुषों ने दो लोगों की पत्नियों के साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश की थी, जिसके बाद पूरा हंगामा खड़ा हुआ.

इसका विरोध करने पर उन लोगों ने दोनों पुरुषों को पीटा.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!