अब कैसी है ऋषभ पंत की तबियत, शाम के मेडिकल बुलेटिन में दी गई जानकारी
Photo: IANS
नई दिल्ली | क्रिकेटर ऋषभ पंत की सेहत को लेकर एक नया हेल्थ बुलेटिन जारी हुआ है. अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद, ऋषभ के ब्रेन (दिमाग) और रीढ़ की एमआरआई (MRI) की गई थी. इस टेस्ट की रिपोर्ट नार्मल आई है.
डॉक्टरों ने ऋषभ की प्लास्टिक सर्जरी की है. उनके चेहरे की चोटों और घावों को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की गई है.
वही, दर्द और सूजन के कारण उनके टखने और घुटने का एमआरआई स्कैन शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल द्वारा शुक्रवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में भी कहा गया है कि पंत की हालत स्थिर हैं.
इससे पहले दिन में, बीसीसीआई ने भी एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है. साथ ही यह भी बताया गया कि ऋषभ की पीठ पर चोट लगी है.
एक्सीडेंट शुक्रवार तड़के तब हुआ जब पंत अपनी मर्सिडीज से दिल्ली से रुड़की जा रहे थे.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
