कोविड ने फिर डराना किया शुरू: बीएफ.7 ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट के बारे में सब कुछ जानिए

corona-4916955_640

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत भी कोविड वायरस की संभावित लहर से लड़ने के लिए तैयार है. बीएफ.7 ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट एक बार फिर सुर्खियों में है क्योंकि चीन जैसे देशों में इस वैरिएंट ने खूब कहर बरपा रखा है.

इसे ओमिक्रॉन स्पॉन भी कहा जाता है. बीएफ.7 सब-वैरिएंट, पहली बार अक्टूबर में भारत में पाया गया था. यह बहुत तेजी से फैलता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा इसलिए है क्योंकि नया वैरिएंट प्राकृतिक प्रतिरक्षा को आसानी से भेद देता है. कोरोना से बचाव के लिए लगे टीकों से विकसित प्रतिरक्षा को भी यह वैरिएंट भेद देता है. यानि मानव शरीर में इन्फेक्शन होने के चान्सेस बहुत ज्यादा होते है.

उम्मीद जताई जा रही है कि दुनिया महामारी की चौथी लहर देख सकती है. नए ऑमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सबसे पहले चीन में दर्ज किए गए. अब गुजरात में इस वैरिएंट का पहला मामला रिकॉर्ड हुआ है. इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने डेल्टा वैरिएंट को सबसे गंभीर वैरिएंट घोषित किया था.

BF.7 सब-वैरिएंट के लक्षण क्या है?

नए बीएफ.7 सब-वैरिएंट के लक्षण सामान्य फ्लू के समान हैं और इससे व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार और शरीर में दर्द होता है. चूंकि यह अत्यधिक संक्रामक है, यह कम अवधि के भीतर लोगों के एक बड़े समूह में फैल जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है.

हम देख रहे है कि लोग थोड़े लापरवाह हो गए हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कोविड-19 के दौरान बनाए गए कई नियमों को हटा दिया गया है.

इसलिए, अब यह महत्वपूर्ण हो गया है कि हम कम से कम बुनियादी उपायों का पालन करें.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!