दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

Bhupendra Patel sworn in as Gujarat CM (1)
The Hindi Post

भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए है. उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे.

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई.

फोटो: गुजरात भाजपा
फोटो: गुजरात भाजपा

शनिवार को भूपेंद्र पटेल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था. पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी थी.

हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती. कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी को पांच सीट पर जीत मिली.

पिछले 27 सालों से गुजरात की सत्ता भाजपा के हाथों में है. अब अगले पांच साल राज्य में बीजेपी की सरकार रहेगी.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!