VIRAL VIDEO: कुत्तों ने दौड़ाया तो ATM में घुस गया हिरण, बंद दरवाजे के पीछे छटपटाता नजर आया

Deer in ATM (1)
The Hindi Post

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक हिरण ATM में फंसा हुआ है. वो ATM से बाहर निकलने का भरपूर प्रयास कर रहा है और निकल नहीं पा रहा है.

यह घटना गुजरात के धारी के अमरेली में हुई जहां स्थानीय निवासियों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि घटना कब हुई.

रिपोर्टस के अनुसार, कुत्तों ने इस हिरण का पीछा किया था जिसके बाद वह ATM में घुस गया और अंदर ही कैद हो गया था.

जब वह बाहर नहीं निकल सका तो घबराकर बचने के लिए इधर-उधर कूदने लगा.

वन विभाग के अधिकारियों को जब सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे और इस हिरण को बचाया. बाद में उसको जंगल में छोड़ दिया गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!