दादी के कुंडल लूट कर भाग रहे बदमाशों से भिड़ गई पोती, दोनों को मोटरसाइकिल से गिराया, VIDEO हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक छात्रा ने जबरदस्त साहस दिखाया. वो दो बदमाशों से भिड़ गई. बदमाश दरअसल, छात्रा की दादी के कुंडल लूटकर भाग रहे थे. इस दौरान, छात्रा ने दो बदमाशों को मोटरसाइकिल से गिरा दिया.
बदमाशों को मौके से फरार होने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. बुजुर्ग महिला और उनकी पोती दोनों ने शोर भी मचाया पर कोई मदद को सामने नहीं आया.
यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घटना के कुछ घंटो बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यह घटना शनिवार को तब हुई जब बुजुर्ग महिला अपनी पोती के साथ बाजार जा रही थी.
शाबाश 👏लड़की ने पूरे साहस का परिचय दिया !!
मेरठ में दिनदहाड़े दादी–पोती से कुंडल लूटे
दोनों साहसी महिलाओं ने लुटेरों को गिरा लिया, उनसे भिड़ गईं, चोर–चोर चिल्लाती रहीं। पर कोई नहीं आया और लुटेरे भाग निकले।#Meerut #Up
— Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) December 11, 2022
