शादी में रिश्तेदारों को ले जाने के लिए पूरी फ्लाइट ही कर ली बुक, देखें VIDEO

Family books entire plane for wedding (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बढ़ता जा रहा है. इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब एक परिवार ने विवाह स्थल तक पहुंचने के लिए पूरा हवाई जहाज ही बुक (आरक्षित) कर लिया. दरअसल, इस परिवार ने सभी गेस्ट्स को शादी समारोह में एक साथ ले जाने के लिए पूरे हवाई जहाज की बुकिंग कर ली.

यह शायद इसलिए भी किया गया होगा क्योंकि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बना लेना चाहते थे. दूल्हा-दुल्हन चाहते होंगे कि मौज-मस्ती करते हुए विवाह स्थल तक पहुंचा जाए.

श्रेया शाह जो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर है ने फ्लाइट के इस सफर का पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके रिश्तेदार, मेहमान और दोस्त मस्ती करते दिख रहे है.

इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो क्लिप को 10.1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, देश में विशेष रूप से कोविड महामारी के बाद इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का नया क्रेज है. व्यवसायी लोग अपने परिवार में शादी के लिए भव्य मैरिज हॉल या पूरा स्थान ही बुक कर लेते हैं.

हवाई यात्रा परिवहन के सबसे सुरक्षित साधन के रूप में सामने आई है और बहुत से लोग अपनी गोपनीयता और आराम के लिए निजी जेट चुनते हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!