कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, अप्राकृति कृत्य करने का भी गंभीर आरोप

Umang Singhar Congress MLA (1)

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (फाइल फोटो | ट्विटर)

The Hindi Post

भोपाल | मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर पत्नी ने दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य तथा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं विधायक सिंघार ने पत्नी पर दस करोड़ की मांग के साथ राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है.

पुालिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई है. पर अब यह मामला धार पुलिस के पास है, क्योंकि उमंग सिंघार धार से विधायक हैं.

महिला की शिकायत में कहा गया है कि उमंग सिंघार से उनकी 16 अप्रैल 2022 को भोपाल में शादी हुई थी और शादी के बाद से उनका बर्ताव बदल गया. महिला ने आरोप लगाया है कि उमंग मारपीट व प्रताड़ित करने लगे. अप्राकृतिक कृत्य किए और जान से मारने की भी धमकी दी. इसके साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

धार पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर विधायक सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं विधायक सिंघार ने इसे साजिश करार दिया है.

सिंघार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “मुझे बदनाम करने के लिए व मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए षड्यंत्र कर मुझे बदनाम किया जा रहा है. पत्नी द्वारा मुझसे दस करोड़ रुपए मांगे गए. पैसे नहीं देने पर मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की पत्नी धमकी दे रही है.”

सिंघार ने आगे कहा, पत्नी मुझे पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रही थी, इस वजह से मैंने भी पुलिस में दो नवंबर को उसके खिलाफ आवेदन दिया था. इस पूरे मामले के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र कर मुझे फंसाया जा रहा है. मैं आदिवासी समाज से आता हूं. इसलिए मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!