अखिलेश ने छुए चाचा शिवपाल यादव के पैर
फोटो: आईएएनएस
यूपी के मैनपुरी में लोक सभा का उपचुनाव होने वाला है. यहां से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में है.
इस चुनाव को जीतने के लिए, समाजवादी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है.
मैनपुरी में आज रविवार को एक चुनावी कार्यक्रम में अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव और प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने मंच साझा किया.
इस दौरान, अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर छुए. उनके पैर छूते ही तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा.
सैफई में Akhilesh Yadav जी ने Shivpal Singh Yadav जी के पैर छू कर लिया आशीर्वाद, शिवपाल ने अखिलेश को दिया गुलदस्ता…
नेता जी अमर रहे 😭. आज कुछ लोगों को नींद नहीं आएगी.@yadavakhilesh @dimpleyadav @shivpalsinghyad pic.twitter.com/0ZqMRiLcyG— kp Pathak (@KpPatha19731260) November 20, 2022
सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा, “आपने कहा, एक हो जाओ तो हम एक हो गए. अब बहू (डिंपल यादव) को जीत दिला देना.”

अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा, “मेरे और मेरे चाचा के बीच कभी कोई मतभेद नहीं था. हमारे संबंधों में कोई समस्या नहीं थी. यदि कोई मतभेद थे तो वे राजनीतिक प्रकृति के थे और अब वे मतभेद भी मिट गए हैं.”
आपको बता दे, यादव परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. इस चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
