तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन का मसाज कराते हुए वीडियो आया सामने

Satyendra Jain (1)

Photo: Twitter@Shehzad_Ind

The Hindi Post

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का फुट मसाज करवाते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

इस सीसीटीवी वीडियो में जेल के अंदर सत्येंद्र जैन मसाज करवाते हुए नजर आ रहे हैं. जेल के सेल में लगे CCTV में जैन का मसाज कराने का यह वीडियो कैद हो गया है.

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट मसाज कर रहा है. ED ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है. अब बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है.

सत्येंद्र जैन पिछले पांच महीनों से मनी लांड्रिंग के एक कथित मामले में तिहाड़ में बंद है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!