यमुना एक्सप्रेस वे पर लाल सूटकेस में मिली लड़की की लाश, पुलिस जांच में जुटी

body of girl found in suitcase on Yamuna expressway (1)

सूटकेस में मिला था आयुषी का शव

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे शुक्रवार दोपहर 1:00 लाल सूटकेस में लड़की की लाश मिली. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

मथुरा पुलिस ने सूटकेस से लड़की का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या की गई और उसके शव को यहां पर फेंक दिया गया है.

इस मामले में तार मथुरा के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद, आगरा, बरेली और हाथरस से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि यमुना एक्सप्रेस वे पर राया कट के पास राजकीय कृषि फार्म हाउस के सामने एक सूटकेस पड़ा हुआ है. सूटकेस से खून निकल रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्होंने सूटकेस खोला.

सूटकेस के अंदर एक लड़की की लाश पड़ी हुई थी. लड़की की लाश पॉलिथीन में लिपटी हुई थी. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की के सीने पर गोली मारी गई थी. गोली काफी करीब से मारी गई थी. शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान भी मिले हैं.

लड़की ने काले रंग की टीशर्ट और हाफ पैंट पहनी हुई थी. शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि लड़की अच्छे परिवार से संबंध रखती है. लड़की की लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच बताई जा रही है. इसके अलावा लड़की के बाएं हाथ में कलावा और धागा बंधा हुआ है. पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के लिए उसे यहां फेंक दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!