टी20 विश्व कप: न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले लड़के लिए गए हिरासत में
सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: इंग्लिश पोस्ट)
चिक्कमगलूर | टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने पर कर्नाटक पुलिस ने चिक्कमगलूर में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है.
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे. घटना 9 नवंबर को बालेहोन्नूर के पास एन.आर. पुरा में हुई थी.
पाकिस्तान द्वारा न्यूजीलैंड को हराने के बाद लड़के जश्न मनाने लगे. वे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे.

इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उस फार्म मैनेजर से शिकायत की जहां लड़के काम करते थे. जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग असम के रहने का दावा करके एक स्थानीय कॉफी फार्म में काम करते थे.
फार्म मैनेजर को संदेह था कि नाबालिग लड़के अवैध अप्रवासी थे. शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और आगे की जांच जारी है.
आईएएनएस
