सांप के डसने से ‘स्नेक मैन’ की मौत, पिछले 30 सालों से कर रहे थे सांपो को रेस्क्यू

snake-gee05045d1_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

बरेली | वो पिछले करीब 30 सालों से सांपों को बचा रहे थे और इसलिए उन्हें ‘स्नेक मैन’ के नाम से जाना जाता था. लेकिन दो दिन पहले राजेंद्र नगर मोहल्ले के टीचर्स कॉलोनी में एक घर से कोबरा सांप को रेस्क्यू करते समय 60 वर्षीय मोती राम की मौत हो गई. उनको सांप ने डस लिया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोती राम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया था, लेकिन उसे रेस्क्यू बैग में डालते समय सांप ने उनके दाहिने हाथ की अंगुली में काट लिया.

इसके बाद मोतीराम की हालत बिगड़ने लगी. उन्हें पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह सैकड़ों सांपों को पकड़ चुके थे, लेकिन इस बार उनकी किस्मत खराब थी और सांप के डसने से उनकी मौत हो गई.

इसी बीच बदायूं में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित काकोड़ा मेले में सांप के डसने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.

मृतक धरमवीर ने एक सपेरे को गले में सांप डालकर घूमते हुए देखा और खुद भी ऐसा ही किया. इस दौरान सांप ने धर्मवीर को डस लिया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!