स्कूटी में हेडलाइट के नीचे छिपा बैठा था अजगर, किया गया रेस्क्यू, वीडियो हुआ वायरल

snake red-bellied-black-snake-ga9dd5099e_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक विशालकाय सांप स्कूटी में छिपा बैठा होता है.

वीडियो में एक व्यक्ति, इस कोबरा सांप को पेचकस की मदद से बाहर निकलने की कोशिश करता दिख रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को avinashyadav_26 ने शेयर किया है.

अविनाश वन और जीव प्रेमी है. उनके इंस्टाग्राम पर ज्यादातर पोस्ट एनिमल रेस्क्यू से जुड़े हुए है. वो पहले भी सांप पकड़ चुके है.

लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि अविनाश, स्कूटी के अंदर छुपे बैठे कोबरा सांप को कैसे रेस्क्यू करते है. यह एक बहुत बहादुरी का काम है और साथ ही इसमें रिस्क भी है.

अविनाश ने इस सांप का रेस्क्यू बिना किसी स्टिक या प्रोटेक्शन के किया. कोबरा सांप को जब स्कूटी में से निकला जा रहा था तो काफी भीड़ इक्कट्ठा हो गई. लोग इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो बनाने लगे. थोड़ी ही देर में सांप को स्कूटी से बाहर निकाल लिया गया. उस समय, लोग हैरानी भरे मुद्रा में नजर आ रहे थे.

यह वीडियो अविनाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 अक्टूबर को डाला था. तब से लेकर अबतक इसपर 40,000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है. आप भी देखे वीडियो –

एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, “भाई रस्सी नहीं वो सांप है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सांप निकाल रहे हो या गाडी की सर्विसिंग कर रहे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!