शिवसेना नेता के हत्यारे की कार में मिली कॉमेडियन भारती सिंह की तस्वीर: रिपोर्ट

Sudhir Suri Amritsar (1)
The Hindi Post

अमृतसर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शिव सेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिन के उजाले में मंदिर के बाहर हुए इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया.

सुधीर को एस्कॉर्ट अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो बच न सके.

इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया गया जब सुधीर और अन्य लोग अमृतसर के गोपाल नगर में गोपाल मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे. पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.

पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि स्थानीय दुकानदार संदीप सिंह सनी को शिवसेना नेता पर गोली चलाने और उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अमृतसर में गोपाल मंदिर के पास कपड़े की दुकान चलाने वाले आरोपी के कब्जे से एक. 32 बोर की एक पिस्तौल बरामद की गई है.

डीजीपी यादव ने यहां मीडिया को बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है और पंजाब पुलिस मामले की तह तक जाएगी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर की कार को जब्त कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, गाड़ी से पुलिस ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा की तस्वीरें बरामद की हैं.

Photo Credit: Facebook@bhartisinghofficial (File)
Photo Credit: Facebook@bhartisinghofficial (File)

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुधीर सूरी की हत्या क्यों की गई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!