यूपी: चाय पीने से दो बच्चों समेत पांच की मौत

Tea Depositphotos_51101139_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से भाई दूज के दिन एक दुखद खबर सामने आई है. यहां पर चाय पीने से दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई.

घटना यहां औचा इलाके के नगला कन्हाई गांव में गुरुवार को हुई.

रविंद्र सिंह (55) अपने बेटे शिवनंदन (35) और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने और ‘भाई दूज’ का त्योहार मनाने मैनपुरी आए थे.

इस मौके पर रविंद्र की बहु ने सभी रिश्तेदारों के लिए चाय बनाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पीते ही रविंद्र सिंह बेहोश हो गए. कुछ मिनट बाद, छह और पांच साल की उम्र के उनके दो पोते (शिवांग और दिव्यांश) भी बेहोश हो गए.

सबको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. चाय पीने से एक और व्यक्ति बीमार पड़ गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में सोबरन और शिवनंदन की भी मौत हो गई.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बहू ने गलती से चाय में चीनी की जगह कीटनाशक डाल दिया, जिससे यह घटना घट गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!