88 साल दादी ने अपने करतब से जीता अक्षय कुमार का दिल, VIDEO देख खुली रह जाएंगी आंखे
88 साल की शांता पवार ने अपने परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया (फोटो: सोशल मीडिया)
88 साल दादी ने अपने करतब से जीता अक्षय कुमार का दिल, VIDEO देख खुली रह जाएंगी आंखे
कूडो (मार्शल आर्ट) को बढ़ावा देने के लिए गुजरात के सूरत में अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. इसमें भारत भर से 200 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया. 30 अक्टूबर को इस कार्यक्रम का समापन हो गया.
इसके समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भाग लिया और युवा प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाया. समापन समारोह के दौरान सबका दिल जीता 88 साल की शांता पवार ने जिन्होंने मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया. शांता पवार जिन्हें प्यार से शांता बा के नाम से भी जाना जाता है, पुणे से सूरत अपनी पोतियों के सात आईं थीं. जब उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस दी तो वहां उपस्थित लोग हैरान रह गए. उनके लिए तालियां बजने लगीं.
अक्षय कुमार भी ताली बजाने से अपने को रोक न सकें. जब आशंता बा ने अपना परफॉरमेंस पूरा किया तो मंच पर बैठे अक्षय कुमार नीचे उतरे और उन्होंने उन्हें गले लगा लिया. अक्षय उनकी परफॉर्मेंस देख कर गदगद थे. इस दौरान ऑडियंस ताली बजाती रही.
#AkshayKumar greets a 88-year-old lady who performs #Shivkalin lathi kathi mardani khel .. pic.twitter.com/E14L4ft7zP
— FaN oF AkShAy KuMaR (@SinghRowdysingh) October 31, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांता बा बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं. उन्होंने एक्ट्रेसेस के लिए बॉडी डबल का काम किया है. उन्होंने सीता और गीता (हेमा मालिनी के साथ) और शेरनी (श्रीदेवी के साथ) जैसी फिल्मों में स्टंट किए है और पुरुषों के वर्चस्व वाली इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
Hindi Post Web Desk
