दिल्ली के तिलक नगर में 87 वर्षीय वृद्धा के साथ दुराचार की घटना

Rape

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में एक 87 वर्षीय वृद्धा के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार 13 फरवरी को एक वरिष्ठ नागरिक की बेटी ने तिलक नगर के अपने घर से मोबाइल फोन चोरी की लिखित शिकायत की थी। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (घर में चोरी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन शिकायतकर्ता ने सोमवार को बताया कि जिस घर में चोरी हुई, उस घर की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया, आज, शिकायतकर्ता की तरफ से दुष्कर्म संबंधी मामले की शिकायत के बाद इसे प्राथमिकी में जोड़ कर जांच शुरू की गई है। पीड़िता को परामर्श और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

आईएएनएस द्वारा हासिल आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर, 2021 तक राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वर्ष 2020 की तुलना में बढ़ोत्त्तरी हुई है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के चार महीने पहले के आंकड़ों के मुताबिक, देश के सभी महानगरों की तुलना में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, शहर में 31 अक्टूबर, 2021 तक 1,725 महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में ऐसे मामलों की संख्या 1,429 थी।

वर्ष 2020 के आंकड़ों की तुलना में, 2021 में अपराधों की दर में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कुल संख्या 2020 में 7,948 थी जो 2021 में बढ़कर 11,527 हो गई। कुल मिलाकर पिछले वर्ष अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!