आठ बार के विधायक सतीश महाना होंगे यूपी विधानसभा अध्यक्ष

Satish Mahana as Speaker

सतीश महाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मोजुदगी में विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन प्रस्तुत करते हुए

The Hindi Post

लखनऊ | भाजपा के वरिष्ठ विधायक सतीश महाना 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। महाना ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और किसी भी विपक्षी दल ने उनके खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार दोपहर दो बजे थी।

महाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन में प्रस्तावकों में जनसत्ता दल के राजा भैया भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके चुनाव की घोषणा मंगलवार को की जाएगी।

वह योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में औद्योगिक विकास मंत्री थे।

सतीश महाना, जिन्होंने इस साल राज्य विधानसभा में अपना आठवां चुनाव जीता है, कानपुर में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

एक लोकप्रिय नेता, महाना हमेशा विवादों से दूर रहे हैं और उनकी स्वीकार्यता हर राजनीतिक वर्ग में रही है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!