सात लोगों की चली गई जान, हुआ यह हादसा, VIDEO
सात लोगों की चली गई जान, मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल, हुआ यह हादसा……
दिल्ली-एनसीआर में हो रही जबरदस्त बारिश के बीच राजधानी के जैतपुर इलाके में एक इमारत की दीवार ढह गई है. दीवार ढहने से अब तक कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
दीवार गिरने की यह घटना सुबह 9 बजे के आसपास हुई और आठ लोग इसके नीचे दब गए. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, मलबे के नीचे दबे लोग बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मलबे में दबने से आठ वर्षीय रविना, आठ वर्षीय हसीना, सात वर्षीय रुकसाना, 30 वर्षीय ओबीयुल, 40 वर्षीय मुतजली, 26 वर्षीय सफीकुील और 25 वर्षीय डोली शामिल है.
Delhi: In the Jaitpur police station area, a building collapsed, trapping eight people. There are no casualties, and rescue operations are underway. The injured have been taken to the hospital pic.twitter.com/iD1ro9eace
— IANS (@ians_india) August 9, 2025
यह सभी कूड़ा बीनने का काम करते थे. मूलरूप से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले हैं. प्लॉट के अंदर दीवार के पास कुछ लोगों ने झुग्गी बना रखी थी. इन्हीं झुग्गियों के ऊपर दीवार का मलबा गिर गया.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, उन्हें दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर स्थित हरि नगर में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने की सूचना मिली है. दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं.
पिछले महीने दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक इमारत ढह गई थी और इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी.
इस खबर को अपडेट किया जाएगा.
