समूचे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके

Earthquake Depositphotos_108522578_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर | हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

नई दिल्ली| शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में और रात 10:31 बजे वहां भूकमंप आया था।

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने अपनी सबसे शुरुआती अपडेट में कहा था कि भूकम्प का केंद्र जम्मू कश्मीर में था। इसके बाद इसे बदलकर अमृतसर कर दिया गया। अब विभाग क कहना है कि भूकम्प का केंद्र अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, चीन और उजबेकिस्तान से घिरे देश ताजिकिस्तान में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि ताजिकिस्तान में भूकम्प की तीव्रता 6.3 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 74 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

अब तक किसी के हताहत होने या संपत्तियों को नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। दिल्ली और अन्य शहरो में रात में सोने की तैयारी कर रहे लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!