जंगल में खड़ी कार से मिला 52 KG सोना और 15 करोड़ कैश, इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई, VIDEO
सांकेतिक तस्वीर (Unsplash)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिन से लगातार इनकम टैक्स की अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई चल रही है. इस कार्रवाई के दौरान भोपाल के जंगल में लावारिस हालत में गाड़ी मिली, जिसमें से 15 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए. साथ ही गाड़ी से 55 किलो सोना भी मिला है. यह खुलासा इनकम टैक्स की अधिकारियों ने की है.
भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र के मेंडोरा के जंगल में इनकम टैक्स की अधिकारियों को लावारिस हालत में MP 07 BA 6882 इनोवा क्रिस्टा गाड़ी मिली. जांच के दौरान इस गाड़ी से 15 करोड़ रुपये बरामद किए गए. इसके अलावा गाड़ी से दो बैग मिले, जिसमें से 55 किलो सोना बरामद किया गया. दरअसल, दोनों बैग से सोने की ईंट और बिस्कुट बरामद किया गया है. बता दें कि पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पार्टनर चेतन गोरा की गाड़ी से सोना और कैश बरामद किया गया है.
अधिकारियों के मुताबिक, किसी ने बैग में सोने को रखकर वाहन को लावारिस हालत में छोड़ दिया. बता दें कि बीते 2 दिन से राजधानी भोपाल में इनकम टैक्स की छापेमारी की बड़ी कार्रवाई चल रही है.
Bhopal, Madhya Pradesh: Income Tax Department seized 52 kg of gold and ₹15 crore in cash from a car near Mendori forests. This was part of raids targeting a construction company across 51 locations in Bhopal and Indore, involving 100 police officers during a two-day Lokayukta… pic.twitter.com/opHmhRNC56
— IANS (@ians_india) December 20, 2024
