पाकिस्तानी नाव से 350 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलो हेरोइन जब्त, इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का सयुंक्त अभियान

50 kg heroin worth Rs 350 cr seized from Pakistani boat, 6 crew members apprehended
The Hindi Post

गांधीनगर | इंडियन कोस्ट गार्ड्स (ICG) और गुजरात पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर शनिवार (8 अक्टूबर) को अरब सागर में एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा. इस ऑपरेशन में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास से पकड़ी गई इस बोट से 50 किलो हेरोइन बरामद हुई है. इस हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मूल्य 350 करोड़ है. साथ ही इस नाव से पाकिस्तानी चालक दल के 6 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है.

गुजरात के DGP आशीष भाटिया ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि ATS के पुलिस उपाधीक्षक के.के. पटेल को एक विशेष खुफिया सूचना मिली थी जिसके बाद पिछले दो से तीन दिनों से ICG टीम के साथ मिलकर समुद्र की निगरानी की जा रही थी.

उन्होंने कहा यह जरूरी नहीं है कि पाकिस्तानी नाव देश में ड्रग्स पहुंचाती हो. हो सकता है कि पाकिस्तानी नाव, सबसे पहले इन ड्रग्स को भारतीय नाव को सौंपती हो जो बाद में इसको (ड्रग्स) को तट पर उतरती हो. और इस तरह से इन ड्रग्स का देश में प्रवेश होता हो.

पिछले एक साल में ICG और गुजरात ATS का यह छठा संयुक्त अभियान है. इसके साथ ही यह एक महीने में यह दूसरा जॉइंट ऑपरेशन है. 14 सितंबर को एक पाकिस्तानी नाव से 40 किलो ड्रग्स जब्त किया गया था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!