इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत, कई घायल

Fire
The Hindi Post

ढाका | राजधानी ढाका के बेली रोड स्थित एक छह मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है. आग गुरुवार देर रात लगी.

स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन ने कहा कि मृतकों में से 33 की मौत ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में और 10 की शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में हुई.

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे 22 से अधिक लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

ग्रीन कोजी कॉटेज शॉपिंग मॉल से लगभग 75 लोगों को बचाया गया, इनमें से 42 लोग बेहोश थे.

फेसबुक पर लोगों द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इमारत में आग लगी हुई दिख रही है. इस मौके पर वहां भारी भीड़ है.

आग रात करीब 9:50 बजे लगी और इस पर दो घंटे में काबू पाया जा सका.

अग्निशमन सेवा के साथ मिलकर आग बुझाने और बचाव अभियान में मदद के लिए अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया था.

रात करीब 11:40 बजे इमारत से बचाए गए संतो दास ने आईएएनएस को बताया कि आग सिलेंडर में विस्फोट से लगी होगी. दास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एक रेस्तरां में काम करते है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!