41 वर्षीय शख्स नाबालिग लड़की के साथ कर रहा था “गंदा” काम, इसी दौरान आया हार्ट अटैक, मौत

Death Depositphotos_660225762_S (1) (1) (1)
The Hindi Post

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक 14 साल की लड़की के साथ यौन संबंध बनाते समय एक शख्स की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के मुताबिक, इस शख्स की हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है. यौन संबंध बनाते समय उसकी हार्टबीट बढ़ गई होगी. इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया होगा.

फिलहाल पुलिस ने इस शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. हालांकि नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में पॉक्सो एक्ट के अलावा अपहरण और रेप की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है. मुंबई के डीबी मार्ग थाना पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, इस शख्स के खिलाफ लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई है.

यहां यह व्यक्ति होटल में लड़की के साथ संबंध बना रहा था. इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया. मुंबई पुलिस ने सोमवार को कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस मामले में आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से पूछताछ की और फिर उसकी मां को सूचित किया.

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि यह शख्स नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर कंपनी में नौकरी देने का झांसा देता था और उन्हें अपने साथ ले जाकर उनका यौन उत्पीड़न करता था. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!