नामी स्कूल की महिला टीचर का बड़ा कांड, नाबालिग छात्र के साथ बनाती थी संबंध, ऐसा खुला राज
सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)
मुंबई | मुंबई के एक नामी स्कूल की 40 वर्षीय महिला टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला पर 16 वर्षीय छात्र का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है.
मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. वह छात्र के संपर्क में उस समय आई जब स्कूल का एनुअल फंक्शन होने वाला था. यह बात दिसंबर 2023 की है.
जनवरी 2024 में आरोपी महिला ने छात्र के सामने कथित तौर पर यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा था. छात्र ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. पर बात यही खत्म नहीं हुई थी. महिला ने छात्र को मनाने के लिए कथित तौर पर अपनी एक दोस्त से मदद ली थी.
उसने (टीचर की दोस्त) छात्र से कथित तौर पर कहा था कि बड़ी उम्र की महिलाओं और किशोरों के बीच संबंध होना इन दिनों “आम” बात हैं. उसने यह भी दावा किया था कि वह (छात्र) और उसकी टीचर “एक दूसरे के लिए ही बने हैं.”
इसके बाद, छात्र अपनी टीचर से मिलने के लिए तैयार हो गया था. महिला टीचर छात्र को कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर ले गई थी जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया था. महिला पर यह भी आरोप है कि वह छात्र को कथित तौर पर एंटी डिप्रेसेंट दवाएं देती थी ताकि वह चुप रहे.
पुलिस ने उस कार को जब्त कर लिया है जिससे छात्र को सुनसान जगहों या होटलों में ले जाया जाता था.
पुलिस का कहना है कि छात्र से संबंध बनाने से पहले महिला उसे शराब पिलाती थी. वह उसे दक्षिण मुंबई और एयरपोर्ट के पास स्थित फाइव स्टार होटलों में ले जाया करती थी. यहां वह कथित तौर पर संबंध बनाती थी. यह सब कई महीनो तक चलता रहा.
वही छात्र के व्यवहार में बदलाव देखकर उसके माता-पिता ने उससे इसके बारे में जानकारी मांगी थी. जो छात्र ने बताया था उससे सब हैरान रह गए थे. शुरुआत में छात्र के परिवार ने पुलिस को इस बारे में नहीं बताया था पर एक बार फिर महिला ने कथित तौर पर छात्र से संपर्क करने की कोशिश की. इसके बाद छात्र के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी और मामला दर्ज कराया.
दादर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 123, 351(2) और 3(5) के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
महिला और उसकी दोस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
By IANS
