कश्मीर: आतंकवादी हमले में सेना के 4 जवान घायल

Army IANS 22

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज (फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में गश्त कर रही सेना की एक टुकड़ी पर बुधवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें सेना के 4 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। जानकारी के अनुसार हमला कुलहाम के खनबल क्षेत्र के शमशीपुरा में किया गया।

चारों घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सेना ने एक बयान में कहा, आतंकवादियों ने सेना की एक टुकड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया। चार जवान इस हमले में घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे उपचार के लिए श्रीनगर भेज दिया गया है।

सेना ने अतिरिक्त बलों को बुला लिया है और इलाके को सील कर दिया गया है। आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!