जम्मू के नगरोटा में मुठभेड़ के दौरान JeM के 4 आतंकी ढेर

Army-IANS-May_800x400

प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

जम्मू | जम्मू और कश्मीर के जम्मू जिले के नगरोटा इलाके में जारी मुठभेड़ के दौरान गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों ने एक ट्रक में जा रहे 4 आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये जानकारी दी। पुलिस ने कहा, पुलिस, सीआरएफ और सेना के साथ बान टोल प्लाजा जम्मू में एक मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।

आईएएनएस से बात करते हुए पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि चार जेएम आतंकवादियों के एक समूह ने बुधवार रात सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारत में घुसपैठ की थी।

वे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक में जा रहे थे, जिसे पुलिस ने नगरोटा के पास एक टोल प्लाजा पर रोक दिया।

उन्हें रोक दिए जाने के बाद, हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। मुठभेड़ के दौरान ट्रक में आग लग गई।

इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बलों को मौके पर बुला लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आतंकवादी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी समूह के हैं।

इस साल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह दूसरी ऐसी मुठभेड़ है।

जनवरी में, तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। वो भी इसी तरह एक ट्रक के अंदर छुपे हुए थे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!