भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद पर हमला करने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

Chandrashekhar Azad 2 (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश पुलिस ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद पर हुए हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपियों को हरियाणा के शहजादपुर से गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से तीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उनकी पहचान प्रशांत, विकास और लविश के रूप में हुई है. चौथे आरोपी की पहचान विकास गोंदर निसिंग के रूप में हुई है, जो हरियाणा का रहने वाला है.

भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद को 28 जून को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी. हमलावरों ने सहारनपुर जिले के देवबंद में उनकी कार पर गोलियां चलाई थी. एक गोली आजाद के पेट को छूती हुई निकल गई थी.

शुक्रवार (30 जून) को अमेठी पुलिस ने एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया था जिसने कथित तौर पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद को जान से मारने की धमकी दी थी.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम विमलेश सिंह है. 30 वर्षीय विमलेश को गौरीगंज (अमेठी) से गिरफ्तार किया गया था.

विमलेश ने फेसबुक पर चन्द्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी थी. जान से मारने की धमकी ‘अमेठी के क्षत्रिय’ नाम के फेसबुक पेज से दी गई थी.

पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है. FIR आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और आईटी अधिनियम की धारा 66 के तहत गौरीगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है.

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया, विमलेश को आजाद पर हुए हमले में शामिल नहीं पाया गया है लेकिन शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निवारक कार्रवाई की गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!