कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया

Militants-IANS

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को शोपियां के रेबन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिली थी।
रविवार सुबह सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गांव में घेराव किया गया।
जैसे ही सुरक्षाबल आतंकवादियों के छिपे होने की जगह पर पहुंचे, आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
मारे गए आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “अब तक तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन जारी है।”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!