डल झील में लगी भीषण आग, तीन पर्यटकों की हुई मौत, VIDEO

dal lake

Photo: IANS

The Hindi Post

श्रीनगर की डल झील में बड़ा हादसा हुआ हैं. यहां आग लगने से कई हाउसबोट जल गई हैं. आग इतनी भीषण थी कि इसमें तीन पर्यटकों की मौत हो गई. तीनों बांग्लादेश के नागरिक थे.

अभी यह नहीं पता चला हैं कि आग कैसे लगी.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आग में पांच हाउसबोट जल गए हैं. डल झील से तीन बांग्लादेशी पर्यटकों के शव बरामद किए गए हैं.

अधिकारियों ने पहले कहा था कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, बाद में यह खबर सही नहीं निकली.

रिपोर्ट्स के अनुसार, पर्यटक डल झील पर ‘सफीना’ हाउसबोट में ठहरे थे, जो चार अन्य हाउसबोटों के साथ आग में जल कर पूरी तरह नष्ट हो गई हैं.

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!