28 जनवरी के बाद कोरोना के रिकॉर्ड किये गए सबसे ज्यादा नए मामले

Corona-IANS-July-28

फाइल फोटो/आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत में कोरोनावायरस के 18,327 नए सामने आने के साथ देश में छह सप्ताह में सबसे अधिक एक दिवसीय संक्रमण मामले दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
नया आंकड़ा एक दिन पहले दर्ज मामले के मुकाबले 1,489 मामलों की वृद्धि दर्शाता है।

पिछली बार भारत ने 28 जनवरी को 18,000 से अधिक एक -दिवसीय मामलों की रिपोर्ट की थी।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 1,11,92,088 हो चुकी है।

हालांकि, मृतकों की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

एक दिन पहले दर्ज 113 के मुकाबले पिछले 24 घंटों में कम से कम 108 मौतें दर्ज की गईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना से जान गंवा चुके कुल लोगों की संख्या 1,57,656 है।

इस बीच, सक्रिय मामले भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, जो चिंता का कारण है।

पिछले दो दिनों में इसमें 0.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसने वर्तमान दर को बढ़ाकर 1.61 प्रतिशत कर दिया गया।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 1,80,304 सक्रिय मामले हैं।

इसके अलावा, कोविड-19 के 14,234 मरीजों को एक दिन में छुट्टी दी गई। अब तक कुल 1,08,54,128 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

रिकवरी दर घटकर 97.98 फीसदी हो गई है।

रिकवरी दर में गिरावट और नए और संबंधित सक्रिय मामलों में वृद्धि को विभिन्न कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है जिसमें महाराष्ट्र में लगातार मामलों में वृद्धि और पंजाब में संक्रमण में तेजी शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी से 5 मार्च के बीच, महाराष्ट्र में 51,612 नए मामले सामने आए।

पंजाब एक और कोविड-19 हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। राज्य ने गुरुवार को 1,071 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जो नवंबर 2020 के बाद सबसे अधिक है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि शुक्रवार को 7,51,935 नमूनों का परीक्षण किया गया था।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा अब तक किए गए कुल परीक्षण 22,06,92,677 हैं।

16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक, देश् में लोगों को कोविड -19 वैक्सीन की अब तक 1,94,97,704 खुराकें दी जा चुकी है।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!