24 किन्नरों ने एक साथ पी लिया फिनाइल, मच गई अफरा-तफरी, क्या हैं यह मामला?
इंदौर में 24 ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) ने सामूहिक रूप से फिनाइल पी लिया. अस्पताल में चल रहा उनका इलाज (आईएएनएस)
24 किन्नरों ने एक साथ पी लिया फिनाइल, मच गई अफरा-तफरी, क्या हैं यह मामला?
इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां के नंदलालपुरा इलाके के 24 ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) ने सामूहिक रूप से फिनाइल पी लिया. ऐसा करके इन किन्नरों ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया जिससे हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि समय रहते मेडिकल सहायता मिल गई जिस कारण बड़ी अनहोनी टल गई.
यह घटना बुधवार रात की है. पुलिस ने ट्रांसजेंडर समुदाय की नेता सपना को गिरफ्तार कर लिया है. वही राजा हाशमी की तलाश की जा रही है. वह फरार हो गया है. इस पूरी मामले में दो पत्रकारों के नाम भी सामने आए हैं.
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रोशन राय के अनुसार, सभी 24 किन्नरों को महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हसानी के अनुसार, इन लोगों की हालत में काफी सुधार हुआ है. 22 मरीज अब खतरे से बाहर हैं. दो की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं.
अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा, “इन लोगों ने फिनाइल का सेवन कर लिया था. शुरुआत में हालत गंभीर हो गई थी. हमारा स्टाफ चौबीसों घंटे इनकी देखभाल कर रहा है और हमें उम्मीद है कि ज्यादातर लोग पूरी तरह ठीक हो जाएंगे.”
किन्नरों में आपसी विवाद के चलते यह घटना घटी हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के प्रयास के सिलसिले में किन्नरों की नेता सपना को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही हैं.
इस पूरे मामले में दो पत्रकारों के नाम भी सामने आए हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश सिंह ने कहा, “हम सभी दावों की गहन जांच कर रहे हैं. फोरेंसिक सबूतों को अच्छे से देखा और समझा जा रहा हैं. जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं उनके बयान तब लिए जाएंगे जब वे बोलने की स्थिति में होंगे.”
फिलहाल, दो किन्नर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. पूरे मामले में जांच जारी हैं.
