यूपी के महोबा में 20 कुत्तों को दिया गया जहर

dog-2691871_640 Pixabay

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

महोबा | उत्तर प्रदेश में महोबा के श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने करीब 20 कुत्तों को जहर दे दिया। बसौरा के ग्राम प्रधान सुख नंदन प्रजापति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

थाना प्रभारी (एसएचओ) अनिल कुमार ने बताया कि मृत कुत्तों को दफना दिया गया है। सारे कुत्ते आवारा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव में शनिवार और रविवार को कुत्तों को जहर से भरी रोटी दी गई थी।

प्रजापति ने कहा कि अब तक कम से कम 20 कुत्तों की मौत हो चुकी है और संख्या बढ़ने की संभावना है।

मुख्य विकास अधिकारी हरि चरण ने सोमवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!