उप्र : पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत

dead

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

कुशीनगर | उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कप्तानगंज इलाके में बुधवार सुबह एक अवैध पटाखा गोदाम और फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। विस्फोट के प्रभाव में गोदाम ढह गया और मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

छह घायलों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जब धमाका हुआ तो फैक्ट्री के कर्मचारी सुबह से ही पटाखे बना रहे थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना में आसपास के तीन घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!