अब यहां मिले HMPV के दो नए केस, कुल मामलों की संख्या हुई 7

HMPV Depositphotos_778348918_S (1) (1)

Photo: Hindi Post

The Hindi Post

नई दिल्ली | देश में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के मामले बढ़कर सात हो गए है. अब दो मामले नागपुर (महाराष्ट्र) से रिपोर्ट हुए है. नागपुर में दो बच्चे जो सात और 13 साल के है, HMPV से संक्रमित पाए गए है.

पहले यह संदेह था कि बच्चों एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) से संक्रमित हो सकते है लेकिन बाद में उनके एचएमपीवी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

नागपुर में मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने बताया कि दोनों बच्चे आउट पेशेंट केयर से ही ठीक हो गए.

आपको बता दे कि एचएमपीवी के अन्य मामले कर्नाटक (2), गुजरात (1), तमिलनाडु (2) से रिपोर्ट हुए है.

Reported By: IANS, Written By: Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!