युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद को ईडी ने किया समन, जाने क्या है यह मामला…?

Yuvraj Singh

युवराज सिंह (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद को ईडी ने किया समन, जाने क्या है यह मामला…?

 

 

नई दिल्ली | ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े एक मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स – रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह को तलब किया गया है. उथप्पा को 22 सितंबर को और युवराज को 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इनके अलावा अभिनेता सोनू सूद को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी ने उन्हें 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का नोटिस भेजा है.

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि क्या इन सभी सेलिब्रिटीज ने प्रमोशन से पहले कंपनी की पृष्ठभूमि और इसकी कानूनी वैधता की जांच की थी या सिर्फ वित्तीय लाभ के चलते इसके प्रचार का हिस्सा बन गए थे.

एजेंसी यह भी जांच रही है कि क्या इस प्रचार के जरिए किसी प्रकार की मनी लॉन्ड्रिंग या आर्थिक अनियमितता को अंजाम तो नहीं दिया गया था.

इस मामले में ईडी की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक कई फिल्मी सितारे और खिलाड़ी एजेंसी की पूछताछ के दायरे में आ चुके हैं. मंगलवार को बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा ईडी के सामने पेश हुए.

इससे पहले सोमवार को अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ हुई थी.

भारत में कई ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स प्रतिबंधित हैं लेकिन ये अक्सर नए डोमेन और मोबाइल ऐप्स के जरिए यूजर्स तक पहुंच बना लेते हैं. जब बड़े सेलिब्रिटीज इन ऐप्स के प्रचार में शामिल होते हैं तो आम जनता का भरोसा इन पर बढ़ जाता है. इससे धोखाधड़ी और वित्तीय नुकसान की घटनाएं होती हैं.


The Hindi Post
error: Content is protected !!