फिल्म “दंगल” में अभिनय कर चुकी 19 वर्षीय अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन
फोटो: सोशल मीडिया
“दंगल” फिल्म में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है. शनिवार को सुहानी ने अंतिम सांस ली. वो केवल 19 वर्ष की थी. उनके निधन से सभी स्तब्ध है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरीदाबाद की रहने वाली सुहानी भटनागर का निधन उनके शरीर में पानी भर जाने के कारण हुआ.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था. इलाज में जो दवाएं सुहानी ने लीं उसका उन्हें ऐसा साइड एफेक्ट पड़ा और उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी भर गया. वह काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी.

बता दे कि आमिर खान की फिल्म “दंगल” में सुहानी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था. उनके अभिनय को खूब सराहा गया था.
“दंगल” साल 2016 में रिलीज हुई थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
