उत्तराखंड में बड़ा हादसा: शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 11 लोगों की मौत

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

उत्तराखंड के चंपावत में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शादी समारोह से लौटते समय, वाहन जिसमें कई लोग सवार थे, खाई में पलट गया. इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए. यह हादसा मंगलवार की सुबह का बताया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की तरफ से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया है और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

न्यूज एजेंसी ANI को कुमाऊं के DIG नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि एक वाहन सूखीढांग रीठा साहिब रोड के करीब खाई में गिर गया जिससे 11 लोगों कि मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए.

घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिया लाया गया है. शवों को खाई से बहार निकला गया है.

यह घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!