छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

Army

प्रतीकात्मक फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

रायपुर | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. माओवादियों ने पुलिस वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया. इस घटना में 11 जवान शहीद हो गए.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस दल गश्त पर निकला था. तभी उनकी माओवादियों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान माओवादियों ने IED के जरिए पुलिस वाहन को उड़ा दिया. इस मुठभेड़ में 11 जवान शहीद हो गए. वहीं इस मुठभेड़ में नक्सली भी घायल हुए हैं.

बताया गया है कि बारिश के चलते कई पुलिस जवान फंस गए थे जिन्हें लेने के लिए पुलिस दल वाहन से उन्हें लेने गया था. इसी दौरान माओवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई.

मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और कहा, “दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है. हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.”

 

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!