सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराया, बरामद हुई यह खतरनाक चीज

Story By IANS

सांकेतिक तस्वीर | AI Photo (Credit: Deposit Photos)

The Hindi Post

सुकमा | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया.

सुकमा के घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में इंसास राइफल, एके-47 और एक एसएलआर समेत कई हथियार बरामद हुए है. पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह भेज्जी पुलिस थाने के अंतर्गत एक जंगल में शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

बस्तर के महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने पुष्टि की है कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है और 10 शव बरामद कर लिए गए हैं.

इस साल जनवरी से अब तक कम से कम 257 नक्सली मारे गए हैं, जबकि 861 गिरफ्तार किए गए और 789 ने आत्मसमर्पण किया है.

Reported By: IANS, Edited By: Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!