पाकिस्तान ने अब राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

The Hindi Post

जम्मू: कश्मीर के उरी सेक्टर में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलाबारी में पांच नागरिक घायल हो गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान ने फिर से राजौरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा में शाम 6.45 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

प्रवक्ता ने कहा, “उन्होंने मोर्टार से भारी गोलाबारी की और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना भी इसका माकूल जवाब दे रही है।”

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!