कोरोना योद्धा के घर जाकर मुख्यमंत्री ने दी एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि

Arvind Kejriwal gives Rs one crore cheque to family of Corona warrior AAP

फोटो क्रेडिट: आप/ट्विटर

The Hindi Post

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कोरोना योद्धा अरूण सिंह की शहादत पर उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शाम शनिवार अरुण सिंह के घर पहुंचे और उनके पिता, पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा, अरुण सिंह सिविल डिफेंस वॉलेंटियर थे। उन्होंने बहुत ही लगन और मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें कोरोना हो गया और उनकी मौत हो गई। हम उनकी शहादत को सलाम करते हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से दी गई सहायता राशि से उसके परिवार को थोड़ी मदद मिलेगी।

कोरोना योद्धा अरुण कुमार के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारे सिविल डिफेंस वालेंटियर ने पूरे कोरोना के दौरान बहुत ही शानदार काम किया। उन्होंने हर विभाग में काम किया, चाहे अस्पताल में हो या सिविल डिफेंस में हो या कोई भी काम हो, उन्होंने 24 घंटे कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम किया। उन्हीं में अरूण सिंह जी भी एक सिविल डिफेंस वालेंटियर थे। पूरी दिल्ली के लोग उनकी इस शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना, कभी ड्यूटी में किसी भी तरह की कमी नहीं की और हमेशा सामने आकर लोगों की मदद करते रहे, सेवा करते रहे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके पिता, धर्मपत्नी और दो बच्चों से मुलाकात कर बात की। उनसे कहा कि बच्चों की पढ़ाई हर हालत में होनी चाहिए, पढ़ाई नहीं रूकनी चाहिए। अरूण सिंह की बेटी 12वीं कक्षा में है और छोटा बेटा 9वीं में हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार सहायता करेगी।

गौरतलब है कि अरुण सिंह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के राजापुरी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी द्वारका क्षेत्र में ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें कोरोना हो गया और कुछ दिन पहले ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!