अभिषेक सिंह दिल्ली के आईएएस अधिकारी से बने अभिनेता, गायक बी प्राक द्वारा गाए गाने ‘दिल तोड़ के’ में अभिनय किया

62373
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारी एवं आईएएस अभिषेक सिंह इन दोनों अपने अभिनय के कारण चर्चा में हैं। अभिषेक ने बॉलीवुड गायक बी प्राक द्वारा गाए गाने ‘दिल तोड़ के’ में अभिनय किया है और अब यह गीत ऑनलाइन मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। यू ट्यूब पर ही इसे 7 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। अभिषेक सिंह हाल तक दिल्ली में उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर तैनात थे। फिलहाल वह अवकाश पर हैं।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अभिषेक सिंह मनीष सिसोदिया ने अभिषेक सिंह के इस नए कार्य पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, बधाई हो अभिषेक सिंह। बहुमुखी प्रतिभा के धनी होना बहुत सौभाग्य की बात है। आईएएस अधिकारी के रूप में आपके काम को देखता और उसकी प्रशंसा करता आया हूं। अभिनय की दुनिया में भी आपकी सफलता को देखकर बहुत अच्छा लगा है। आपको भविष्य के लिए ढेरों मंगलकामनाएं।

अभिषेक ने साल आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से शादी की है। अभिषेक और दुर्गा शक्ति की एक बेटी भी है।

अभिषेक सिंह नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरिज ‘दिल्ली क्राइम सीजन-2’ में भी दिखाई देंगे। इस वेब सीरीज में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका भूमिका अदा की है। इसका पहला भाग निर्भया पर आधारित था। अब जल्द ही इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन प्रसारित होने जा रहा है हालांकि दूसरे सीजन की टीम अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

अभिषेक सिंह इस वेब सीरीज में आईएएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अभिषेक सिंह खुद को एक्सीडेंटल एक्टर मानते हैं और कहते हैं,कभी इसके बारे में सोचा भी नहीं था। जौनपुर स्थित घर पर भी शैक्षणिक माहौल रहा है। पिता कृपाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश में आइपीएस थे। अब वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यह शुरू से तय था कि यूपीएससी की परीक्षा पास कर अधिकारी बनना है।

अभिषेक सिंह के दोस्त फिल्म निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने मुंबई के अपने नए कार्यालय में उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। वहीं पर दिल्ली क्राइम सीजन-2 की पूरी टीम बैठी थी। इसी दौरान अभिषेक सिंह को वेब सीरीज में शामिल करने का फैसला लिया गया और बतौर अभिनेता उन्होंने एक नई पारी की शुरूआत की।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!